‘घागरा’ किशन महिपाल का नया गढ़वाली गीत हुआ रिलीज़

घागरा - किशन महिपाल

`

लोकगायक किशन महिपाल का नया गढ़वाली गीत घागरा 5 अगस्त को बुद्धवार के दिन रिलीज हो चुका है।

इस गीत को किशन महिपाल ने ही लिखा और अपनी धुन से सजाया है।

गीत में संगीत गुंजन डंगवाल ने दिया है। रंजीत सिंह की रिदम पर ये गीत ए-प्लस स्टूडियो देहरादून में रिकार्ड किया गया है। गाने के मुख्य कलाकार अनूप परमार, रुचिका खंतवाल और अर्चना बिष्ट हैं।

गाने में विडिओ निर्देशन भी किशन महिपाल ने किया है और इस गीत को कोरियोग्राफ इसके लीड कलाकार अनूप परमार ने किया है। घागरा को पहाड़ी लोकेशन में फिल्मी अंदाज के साथ बनाया गया है।

आपको बताते चलें कि घागरा अब तक ढाई लाख से ऊपर व्यूज मिल चुके हैं जो दर्शाता है कि गीत दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

About विकास नैनवाल 'अंजान'

विकास नैनवाल पेशे से सॉफ्टवेर इंजिनियर हैं। अलग अलग तरह के विषयों पर उन्हें लिखना पसंद है। एकबुकजर्नल और दुईबात नाम से वह अपने व्यक्तिगत ब्लोगों का संचालन भी करते हैं।

View all posts by विकास नैनवाल 'अंजान' →

Leave a Reply