भक्ति संगीत के महामंच में जज के रूप में नजर आयेंगे ये जाने-माने चेहरे

भक्ति संगीत के महामंच में जज के रूप में नजर आयेंगे ये जाने माने चेहरे

टीवी पर संगीत का महामंच रियलिटी शोज के रूप में हर साल दिखाई देता है। अलग-अलग फॉर्मैट में संगीत से जुड़े ये शो हर चैनल पर देख जा सकते हैं जहाँ हर तरह के संगीत से दर्शक जुड़ते हैं।


लेकिन इस बार जी टीवी ने एक नई पहल की है जिसमें संगीत पूर्णतया भक्ति के रस में गोते लगाती नजर आएगी। जी हाँ, जी टीवी पर भक्ति गायन रियलिटी शो स्वर्ण स्वर भारत (Swarn Swar Bharat) के नाम से बहुत जल्द दिखाई और सुनाई देगा। इस शो में जजों की भूमिका भी सुनिश्चित कर दी गई और उनके नामों की घोषणा भी हो चुकी है।

इस प्रोग्राम में जजों की भूमिका पद्मश्री कैलाश खेर (Kailash Kher), पद्मश्री सुरेश वाडकर (Suresh Wadkar), डॉ कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) के साथ-साथ मशहूर अभिनेता एवं राजनेता रवि किशन (Ravi Kishan) निभाएँगे।

इस बात की पुष्टि कैलाश खैर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की है। उन्होंने चंद लाइनों को लिखकर इस बात का ऐलान किया है।
“ अरबों की दुनिया है, करोड़ों का है देश।
उँगलियों पे गिने जाने वाले कुछ ही हैं विशेष।
भारत की जीवन शैली, जहाँ हर घर में संगीत और कथाएँ, भक्ति और शिक्षा का स्रोत होती है। “

वहीं मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने अपने इंस्टा पर इस बात का ऐलान करते हुए कहा है।
“22 जनवरी से जी टीवी और जी फाइव पर आने वाला गीत संगीत और स्वस्थ मनोरंजन के साथ भारत की गौरवशाली संस्कृति-कथाओं पर केंद्रित यह शो टेलीविजन धारावाहिकों की दुनिया का एक अनूठा और आवश्यक प्रयोग है।”

कलाकार रवि किशन द्वारा भी इसकी जानकारी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉम्बे टाइम्स की क्लिपिंग साझा करके की गयी।

महामारी के इस मुश्किल दौर में जहाँ हममें से अधिकांश लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं, वहीं संगीत एक ऐसा पवित्र माध्यम है, जो हमें आत्मीय रूप से उनसे जोड़ता है। इस दिव्य स्वरूप से हमारे मजबूत संबंध के जरिए दर्शकों के मन में आस का दिया जलाते हुए ज़ी टीवी (ZEE TV) अपनी तरह का एक अनोखा सिंगिंग रियलिटी शो ‘स्वर्ण स्वर भारत’ लेकर आ रहा है। यह शो भारतीय मूल्यों का उत्सव मनाएगा और कुछ रोचक एवं अपनी-सी लगने वाली ऐसी कहानियों के माध्यम से हमें अपनी जड़ों तक ले जाएगा, जिन्हें अंतरों और भावपूर्ण भक्ति संगीत के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा।

About सुजाता देवराड़ी

सुजाता देवराड़ी मूलतः उत्तराखंड के चमोली जिला से हैं। सुजाता स्वतंत्र लेखन करती हैं। गढ़वाली, हिन्दी गीतों के बोल उन्होंने लिखे हैं। वह गायिका भी हैं और अब तक गढ़वाली, हिन्दी, जौनसारी भाषाओँ में उन्होंने गीतों को गाया है। सुजाता गुठलियाँ नाम से अपना एक ब्लॉग भी चलाती हैं।

View all posts by सुजाता देवराड़ी →

Leave a Reply