आयुष्मान, वाणी कपूर की फ़िल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ अब ओटीटी पर; अभिषेक कपूर के डायरेक्शन की हो रही चर्चा

आयुष्मान, वाणी कपूर की फ़िल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' अब ओटीटी पर; अभिषेक कपूर के डायरेक्शन की हो रही चर्चा

Filmmaker Abhishek Kapoor’s Chandigarh Kare Aashiqui now on OTT

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार ऎक्टर हैं, जो लीक से हटकर फिल्में और अलग सी भूमिकाएँ करने के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर फ़िल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ एक कमाल की फ़िल्म बनाई गई है जिसे थिएटर में ऑडिएंस ने भरपूर प्यार दिया। इस फ़िल्म में जहाँ आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की अदाकारी की सभी ने तारीफ की वहीं इसके निर्देशक अभिषेक कपूर को भी खूब प्रशंसा मिली। उन्होंने इतने नए सब्जेक्ट को बखूबी हैंडल किया।

बॉक्स ऑफिस पर जीत का परचम लहराने के बाद, इस प्रगतिशील फिल्ममेकर अभिषेक कपूर ने अपनी इस अनोखी फ़िल्म को व्यापक दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया है। ओटीटी पर इसकी रिलीज के बाद सोशल मीडिया में इस फ़िल्म की चर्चा और अधिक बढ़ गई है। लोगों ने एक नाजुक विषय को बढ़िया तरह से प्रस्तुत करने लिए अभिषेक कपूर की तारीफ की है और इस फ़िल्म से जुड़े काफी पोस्ट्स इंटरनेट पर आ रहे हैं।

आयुष्मान, वाणी कपूर की फ़िल्म 'चंडीगढ़ करे आशिक' अब ओटीटी पर; अभिषेक कपूर के डायरेक्शन की हो रही चर्चा
वाणी कपूर और अभिषेक कपूर, स्रोत: अभिषेक कपूर का इंस्टाग्राम

अभिषेक कपूर ने मनोरंजन से भरपूर ड्रामा के साथ एक बेहद मुश्किल विषय को फ़िल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में पेश किया है। उन्होंने अपनी इस अनूठी फ़िल्म से तमाम आलोचकों का दिल जीत लिया था और अब इंटरनेट पर भी उनकी फिल्म का जादू छाया हुआ है। काफी बड़ी संख्या में दर्शक इस फिल्म पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक अलग रास्ते पर चलने वाले फिल्ममेकर अभिषेक कपूर से ऐसी और फिल्में बनाने की गुजारिश करते हुए इंटरनेट एक यूजर ने लिखा है “सिनेमा के लिए एक ताज़ा और प्रगतिशील नज़रिया। काश हमें ऐसी और कहानियां देखने को मिलतीं। आयुष्मान खुराना, हम आपकी पसंद के लिए आपको सलाम करते हैं। वाणी कपूर आप बहुत ही प्यारी हैं। अभिषेक कपूर प्लीज़ आप ऐसी और फिल्में बनाएँ।”

एक दूसरे यूजर ने फ़िल्म के कंटेंट की सराहना करते हुए लिखा है, “ऐसे सब्जेक्ट को मुख्यधारा में लाने के बारे में सोचने के लिए अभिषेक कपूर को सलाम।”

आपको बता दें कि कई लोगों ने फ़िल्म चंडीगढ़ करे आशिकी को साल 2021 की बेहतरीन फिल्म के रूप में माना है और संवेदनशील विषय को बड़ी खूबी से संभालने के लिए मेकर अभिषेक कपूर की तारीफ़ की है। एक यूजर का कहना है, ”एक संवेदनशील सब्जेक्ट को इतने शानदार तरीके से हैंडल किया गया है कि यह मैसेज जाता है कि इस तरह से कहानियां सुनाई जाती हैं। इस फिल्म के माध्यम से वास्तविक भावनाओं को देखा और समझा जा सकता है !”

गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर अभिनीत अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फ़िल्म चंडीगढ़ करे आशिकी पिछले साल दिसंबर में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और दर्शकों और आलोचकों के बीच एक ब्लॉकबस्टर सिद्ध हुई। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसके धमाकेदार शुरुआती रेस्पॉन्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह सिनेमा एक और रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

फिल्म के एक दृश्य में अदाकारा वाणी कपूर


उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर ने ऐसी अदाकारी की है जो उन्हें अवार्ड भी दिलवा सकती है। रोमांस, जज़्बात, इमोशंस, डांस और डायलॉग डिलीवरी सभी क्षेत्रों में दोनों सितारों ने प्रभावित किया है और यह फ़िल्म मील का पत्थर साबित हुई है।

About गाज़ी मोईन

गाजी मोईन मुंबई में काफ़ी समय से फ़िल्मी दुनिया में बतौर गीतकार, राईटर और फ़िल्म जर्नलिस्ट एक्टिव हैं। वह कवि भी हैं और आप मुंबई सहित देश भर के कई कवि सम्मेलनों और मुशायरों में अपनी शायरी पेश करते आए हैं। ऑल इंडिया रेडियो मुम्बई पर नियमित रूप से वह अपनी रचनाएँ पेश करते आए हैं। म्यूज़िक एलबम "तू ही तो था" और "शब" के लिए लिखे हुए उनके गीत काफी मक़बूल हुए हैं। सिंगर रूप कुमार राठौड़ और ग़ज़ल सिंगर सोनाली राठौड़ की आवाज़ में उनके गीत और ग़ज़लें रिकॉर्ड हैं जिन्हें रेडियो मिर्ची से प्रसारित किया गया। गाज़ी मोईन ने दूरदर्शन के कई सीरियल्स लिखे हैं, कई म्यूज़िक चैनल से जुड़े रहे हैं और फ्रीलांसर के रूप में कई अख़बारों, मैगज़ीन के लिए लिखते रहे हैं। गाज़ी मोईन मुंबई में द इंडियन परफॉर्मिंग राईट सोसाइटी लिमिटेड के मेंबर भी हैं। गाज़ी मोईन को उनके योगदान के लिए "सिनेमा आजतक अचीवमेंट अवॉर्ड" सहित कई पुरस्कारों और सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। इनकी 2 पुस्तकें पब्लिश हो चुकी हैं।

View all posts by गाज़ी मोईन →

Leave a Reply