प्रीतम भरतवाण और अनुराधा निराला का गीत ‘स्याली’ आ रहा है लोगों को पसंद

प्रीतम भारतवाण और अनुराधा निराला का 'स्याली' आ रहा है लोगों को पसंद

वर्ष 2022 के आने के साथ-साथ ही कलाकारों ने अपने अपने गीतों को रिलीज करना शुरू कर दिया है। नवीन वर्ष में रिलीज हुआ ऐसा ही गीत ‘स्याली’ आजकल लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यह गीत पी आर फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा अपने चैनल पर 1 जनवरी 2022 को रिलीज किया गया था और खबर लिखे जाने तक दर्शकों ने इसे 1 लाख 27 हजार व्यूज देकर अपना प्यार इस गीत पर बरसाया है।

और हो भी क्यों न?

इस गीत को अपनी आवाज से प्रसिद्ध लोकगायक प्रीतम भरतवाण और प्रसिद्ध लोकगायिका अनुराधा निराला ने सजाया है। गीत के बोल, धुन और संगीत भी प्रीतम भरतवाण द्वारा ही तैयार किया गया है। गीत को मिक्स-मास्टर सागर शर्मा द्वारा किया गया है।

गीत में एक देवर और उसकी भाभी की छोटी बहन के बीच नोकझोंक दिखती है। भाभी की छोटी बहन भाभी के साथ उसके ससुराल आई है। देवर को भाभी की छोटी बहन पसंद है और वह इस गीत में उसे मनाता हुआ दिखता है। यह नोकझोंक क्या रंग लाती है उसी को एक खूबसूरत विडिओ के माध्यम से कलाकार राहुल भट्ट और निशा भण्डारी ने दर्शकों के सामने लाने का प्रयास किया है।

स्याली के वीडियो का निर्देशन सैंडी गुसाईं द्वारा किया गया है। गीत को चमोली के रमाणी गाँव के रमणीक स्थलों में फिल्माया गया है।

About chalchitra-central desk

चलचित्र-सेंट्रल का मुख्य मकसद आप सभी के लिए संगीत और फ़िल्मी दुनिया से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत करना है।

View all posts by chalchitra-central desk →

Leave a Reply