इन टॉप 5 गढ़वाली गीतों ने बनाई मई 2021 में अपनी एक खास जगह

Top 5 Garhwali Songs of May 2021

हैलो दोस्तों उम्मीद है आप सब लोग खैरियत से होंगे। वायदे के मुताबिक हम एक बार फिर आपके लिए लेकर हाजिर हैं चलचित्र सेंट्रल पर गढ़वाली गीतों के चुनिंदा नगमों की सूची। जैसा कि मैं हर बार यही कहती हूँ ये गीत टॉप 5 में इसलिए शामिल किये जाते हैं क्योंकि इन्हें आप सब ने अपनी पसंद से यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज देकर शीर्ष पर पहुँचाया है। हमारी कोशिश यही रहती है कि हम चलचित्र सेंट्रल पर अपने पहाड़ी गीतों के विषय में लिखें उनकी खूबियाँ और कमियाँ आप सब के सामने रखें। तो चलिए शुरू करते हैं आज का ये संगीतमय सफर कुछ चटपटी बातों के साथ।

फोटो तेरी (Photo Teri)

लहंगा फेम इंदर आर्य (Inder Arya) का नया गीत “फोटो तेरी (Photo Teri)” आजकल खूब चर्चाओं में है। पर अगर मैं बात करूँ अपने व्यक्तिगत राय की तो मुझे उतना मज़ा नहीं आया। इंदर आर्य (Inder Arya) अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं और उनके गीतों में वो झलक साफ साफ सुनाई जाती है। ये गीत भी अच्छा है पर कहते हैं ना जब आपके कानों को अच्छा सुनने की आदत हो तो आर्टिस्ट से और बहुत अच्छे की उम्मीद खुद ही जग जाती है। चलिए अब बात करती हूँ इस गीत के पब्लिक ओपिनियन की तो पब्लिक इस पर अपना प्यार भरपूर बरसा रही है। इसमें निशु उप्रेती (Nishu Upreti) के साथ संजोली सिंह (Sanjoli Singh) और नीमा बिष्ट (Nima Bisht) ने अभिनय और डाँस का भरपूर इस्तेमाल किया है। म्यूजिक यमनजीत मंगोली (Yamanjeet Mangoli) ने दिया है। पवन गुरो (Pawan Gurow) के शब्दों को कोरियोग्राफ दीक्षा गौड़ (Diksha Gaur) ने किया है। कुल मिलाकर अच्छा पैकेज है तभी तो रेटिंग भी अच्छी है। तो चलिए सुनते हैं मई 2021 के सबसे पहले और नंबर एक पर कायम ये हिट सॉन्ग इंदर आर्य ( Inder Arya) की आवाज़ में।

गीत निम्न लिंक पर जाकर सुना जा सकता है:
फोटो तेरी

चैतवाली का दिना -Chaitwali Ka Dina (Chaitwali 2 -Aanchri Jagar)

कुछ गाने सालों में एक ही बार बनते हैं और ऐसे बनते हैं कि इतिहास बना देते हैं। ये गीत हर उस व्यक्ति को कामयाबी का ताज पहना देता है जो इस गीत का हिस्सा बना होता है। ऐसा ही एक गीत बना था “चैतवाली (chaitwali )” जिसने अमित सागर (Amit Sagar) को पहाड़ी इंडस्ट्री में बहुत मान सम्मान दिलाया। साथ ही उस गीत के संगीतकार गुंजन डंगवाल (Gunjan Dangwal) भी इसी गीत के बाद संगीत के सरताज बन गए। 2 साल के बाद मई 2021 में इस गीत का नया वर्जन निकाला गया “Chaitwali 2” के नाम से। जिसे गाया अमित सागर (Amit Sagar) ने और संगीत ईशान डोभाल (Ishan Dobhal) ने दिया है। समझ के परे था ये गीत मेरे लिए क्योंकि आधे से ज्यादा शब्द पहले गीत के ही थे। संगीत में भी ज्यादा वेरिएशन देखने को नहीं मिला। स्टोरी को अलग करने की कोशिश में बेहतर कुछ हुआ नहीं। कुल मिलाकर मेरे हिसाब से ये गीत चैतवाली का मुकाबला तो क्या उसको एक इंच भी छू नहीं पाया। अगर मैं कहूँ कि इस गीत को हिट करने में चैतवाली के ओरिजनल गाने का हाथ है तो गलत नहीं होगा क्योंकि वो गीत एक माइलस्टोन था। जिसे आज भी बजाया जाए तो खुद को थिरकने से रोक पाना मुश्किल हो जाता है। चलिए सुनते हैं अमिट सागर का नया आँछरी जागर चैतवाली पार्ट 2 के रूप में।

गीत निम्न लिंक पर जाकर देखा जा सकता है:
चेतवाली का दिना

चंद्रमुखी (Chandramukhi)

आशीष चमोली (Ashish Chamoli) जितने अच्छे सिन्गर हैं उतने ही गुण उनके अंदर अभिनय के भी हैं। नेहा भण्डारी (Neha Bhandari) के साथ अपने गीत चंद्रमुखी में वो बड़े ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इस गीत में उन्होंने केवल अदाकारी दिखाई है। अनिल रतूड़ी (Anil Raturi) और मीना राणा (Meena Rana) की आवाजों में ये गीत “UK Music Junction” के ऑफिसियल चैनल से रिलीज हुआ है। गाने में संगीत गुंजन डंगवाल (Gunjan Dangwal) ने दिया है और गाने के बोल स्वयं इस गीत के सिंगर अनिल रतूड़ी (Anil Raturi) ने लिखे हैं। रिदम की अगर मैं बात करूँ तो सुभाष पांडे (Subhash Pandey) ने बड़ी कमाल रिदम बजाई है। तो चलिए देर किस बात की सुनते हैं ये गीत जिसके बोल हैं चंद्रमुखी।

गीत निम्न लिंक पर जाकर सुना जा सकता है:
चन्द्रमुखी

लाडी चंदरा (Ladi Chandra)

संजय भण्डारी (Sanjay Bhandari) के ऑफिसियल चैनल से उनका एक गीत रिलीज हुआ है “लाडी चंदरा (Ladi Chandra)” जिसे लिखा भी उन्होंने खुद है और कम्पोज भी खुद ही किया है। संजय भण्डारी (Sanjay Bhandari) के साथ इस गीत में अपनी आवाज़ दी है अनीशा रांगड़ (Anisha Ranghar ) ने। वी कैश (V CASH ) के संगीत पर अभिनय किया है अजय सोलंकी (AJAY Solanki) और रूपा गुसाईं (Rupa Gusain ) ने। टिहरी गढ़वाल की खूबसूरत वादियों में ये गीत शूट हुआ है। तो इन्तजार किस बात का है। जाइए और इस गीत का लुत्फ़ उठाईये।

गीत निम्न लिंक पर जाकर सुना जा सकता है:
लाडी चंदरा

रौंसल्या ज्वानी (Rausyala Jwani)

धनराज सौरिया (Dhanraj sauriya) और अनीशा रांगण (Anisha Ranghar) का नया गीत “रौंसल्या ज्वानी (Rausyala Jwani)” आज टॉप 5 गीतों की लिस्ट में नंबर 5 पर है। गीत के बोल कमाल के हैं संगीत भी बहुत ही उम्दा दिया है लेट संजय राणा (Sanjay Rana) ने। कोरोना के काल ने हम सबसे एक उम्दा संगीतकार हमेशा के लिए छीन लिया है। इस गीत का संगीत तैयार करने के बाद वो हमसे अलविदा कह गए। बात करेंगे इस गीत की तो सनोज रावत (Sanoj Rawat ) और निकिता बहुगुणा (Nikita Bahuguna) ने इसमें अभिनय किया है। प्रडूसर हैं विपिन पँवार (Vipin Panwar) और पप्पू रावत (Pappu Rawat) गिंज्याली फिल्म्स प्रोडक्शन से रिलीज हुए इस गीत को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है। तो सुनिए ये प्यार स गीत जिसके बोल हैं रौंसल्या ज्वानी (Rausyala Jwani)

गीत निम्न लिंक पर जाकर सुना जा सकता है:
रौंसल्या ज्वानी

************

तो ये थे मई 2021 के टॉप 5 गीत जिन्हें आपकी पसंद पर चुनकर हमने आपके लिए पेश किये। अगर आपका भी कोई पसंदीदा गीत है तो हमें कमेन्ट के माध्यम से जरूर बताएं। हम कोशिश करेंगे उस गीत के बारें अगली पोस्ट करने का।


अपना खयाल रखिए खुश रहिए और गुनगुनाते रहिए।

About सुजाता देवराड़ी

सुजाता देवराड़ी मूलतः उत्तराखंड के चमोली जिला से हैं। सुजाता स्वतंत्र लेखन करती हैं। गढ़वाली, हिन्दी गीतों के बोल उन्होंने लिखे हैं। वह गायिका भी हैं और अब तक गढ़वाली, हिन्दी, जौनसारी भाषाओँ में उन्होंने गीतों को गाया है। सुजाता गुठलियाँ नाम से अपना एक ब्लॉग भी चलाती हैं।

View all posts by सुजाता देवराड़ी →

Leave a Reply