होली पर आधारित पाँच बेहतरीन गढ़वाली गाने

होली के पाँच बेहतरीन गढ़वाली गीत

होली की बात हो और डाँस न हो तो कुछ अधूरा सा लगता है। तो आप भी हो जाइए तैयार क्योंकि आज चलचित्र सेंट्रल पर होने वाला है होली स्पेशल गढ़वाली गीतों का धमाल। अगर कोरोना के चलते आप घर में ही है तो सबसे बढ़िया है गुजिया लीजिए, नमकीन लीजिए और बिना ताम झाम के सुनिये टॉप फाइव होली स्पेशल गढ़वाली गीत।

‘होरी ऐगे ( hori aege) 2018

होली के गीतों का जब भी जिक्र होता है तो गढ़वाली गानों में सबसे पहले अपने गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का एक एक गीत याद आता है। “पिचकारी सरा रा रा कैन मारी सरा रा रा हो हो हो होली ऐगे” ये गीत हमेशा होली के गीतों में सर्वोपरि रहेगा। 2018 में आए इस गीत ने ऐसा रंग छिड़का की आज तक वो रंग लोगों के ज़ेहन से उतर ही नहीं पाया। इस गीत में शब्द, संगीत और आवाज़ का जो संयुग्म बना है अपने आप में काबिले तरीफ़ है। कपिलास नेगी जो इस गीत के मुख्य कलाकार है, उनके साथ बाकी कलाकारों ने भी बहुत सुंदर अभिनय किया है। गाने की सिनेमेटोग्राफी गोविन्द नेगी और हरीश भट्ट ने की है। गीत के डायरेक्टर नरेंद्र सिंह नेगी के बेटे कपिलास नेगी ही हैं। गाने को लोगों ने बहुत ज्यादा 29 लाख व्यूज देकर खूब सराहा।

होरी ऐगे( hori aege) 2018

ऐंसु होरि मा Ainsu hori ma (Holi song 2021)

इस साल भी होली के गीतों में सबसे ऊपर नरेंद्र सिंह नेगी का गीत है। फर्क बस इतना है कि पिछले 2 साल पहले ‘होली ऐगे( hori aege)’ ने धूम मचाई थी और इस बार ‘ऐंसु होरि मा Ainsu hori ma’ को लोगों ने सबसे ज्यादा 2.2 लाख व्यूज देकर यू ट्यूब पर सबसे ऊपर कर दिया है। इस गीत में स्वर और संगीत नरेंद्र सिंह नेगी ने दिया है। गाने का संयोजन विनोद चौहान ने किया है और गाने को स्वयं नरेंद्र सिंह नेगी ने लिखा है। सुभाष पांडे की रिदम की थाप के साथ साथ इस गीत को रिकार्ड किया है पवन गुसाईं ने। नरेंद्र सिंह नेगी का ये सॉन्ग एक विडिओ सॉन्ग है जिसे एक जगह बैठकर शूट किया है। कलाकार सोहन चौहान के अभिनय के साथ नरेंद्र सिंह नेगी और विनोद चौहान स्वयं इस गीत के वीडियो में शामिल हुए हैं।

ऐंसु होरि मा (Ainsu Hori Maa )

[Holi special top five garhwali songs – होली पर आधारित पाँच बेहतरीन गढ़वाली गाने]

माया कु रंग (MAYA KU RANG ) 2021

संजय सिलोड़ी, आकाश नेगी,साक्षी काला और नताशा शाह के अभिनय और डाँस से सजा ‘माया कु रंग’ गीत सचमुच बहुत रंगीन है। होली के साथ प्यार का नशा अगर चढ़ जाए तो एक अलग ही रंग का एहसास होता है। शिवम भट्ट के शब्दों और गुंजन डँगवाल के संगीत में पिरोया गया ये गीत भी कुछ ऐसा ही हाल बयाँ करता है। गाने में रिदम रंजीत सिंह का है और इस गीत में बाँसुरी बजाई अजय प्रसन्ना ने। विडिओ के डायरेक्टर सोहन चौहान है उन्होंने ही इस गाने को कोरियोग्राफ किया है। माया कु रंग गीत की शूटिंग डोंगरा गॉंव रुद्रप्रयाग में हुई है। दर्शकों ने अभी अभी तक इस गीत को एक लाख से ऊपर व्यूज देकर दूसरे स्थान पर कायम रखा है।

माया कु रंग

होली कु त्योहार(Holi Ku Tyohar) 2021

आशीष मंगोली अपने संगीत के लिए आजकल काफी चर्चाओं में रहते हैं। इस बार टीम बैलेंस ने भी सोचा कि क्यों ना होली मंगोली स्टाईल में मनाई जाए। गायिका मीना राणा, रितु पँवार और गायक इंदर आर्या के साथ गौरव राणा की आवाज़ से सजा ये गीत होली कु त्योहार को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं। इस गीत को लिखा है हरीश रणकोटी ने और गाने की रिदम तैयार सुभाष पांडे ने की। विशु रोतेला, भावना चुपहल, दीपक रणकोटी और रितु पँवार के डाँस की कोरियोग्राफी दीक्षा गौर ने की है। टीम बेलेंस के इस गीत को ज्यादा ड्रोन से शूट किया गया है। टीम बेलेंस के इस गीत को लोगों ने अब तक 77हजार व्यूज देकर अपना प्यार जाहिर किया है।

होली कु त्योहार

[Holi special top five garhwali songs – होली पर आधारित पाँच बेहतरीन गढ़वाली गाने]

मिन रंग लगाण ( min rang lagan) 2021

दीपक चमोली के ऑफिसियल चैनल से 25 मार्च को ये गीत निकला। कम समय में भी दर्शकों ने इसे10 हजार से भी ज्यादा व्यूज दिए हैं। गायक, गीत, संगीत रिदम सब कुछ इस गीत में दीपक ने खुद किया है। ‘मिन रंग लगाण’ को मिक्स मास्टर रवि थपलियाल ने किया है। विडिओ और सिनेमेटोग्राफी राहुल गिडीयाल ने की है। दीपक चमोली अपने सॉफ्ट गीतों के लिए जाने जाते हैं इसलिए ये गीत भी ज्यादा ढम ढम वाला बिल्कुल नहीं है। आप लोग आपस में होली मिलन समारोह में इस गीत का आनंद उठा सकते हैं।

मिन रंग लगाण

चलचित्र सेंट्रल की तरफ से आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएँ

About सुजाता देवराड़ी

सुजाता देवराड़ी मूलतः उत्तराखंड के चमोली जिला से हैं। सुजाता स्वतंत्र लेखन करती हैं। गढ़वाली, हिन्दी गीतों के बोल उन्होंने लिखे हैं। वह गायिका भी हैं और अब तक गढ़वाली, हिन्दी, जौनसारी भाषाओँ में उन्होंने गीतों को गाया है। सुजाता गुठलियाँ नाम से अपना एक ब्लॉग भी चलाती हैं।

View all posts by सुजाता देवराड़ी →

Leave a Reply