मार्च में आये टॉप दस गढ़वाली गाने

मार्च 2021 टॉप 10 गढ़वाली गीत

हैलो दोस्तों चलचित्र सेंट्रल पर गढ़वाली गीतों का काउंडडाउन शुरू हो चुका है। आप लोगों के प्यार और सिंगर्स की मेहनत के आधार पर जिन गीतों को सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं उन्हीं को मार्च के बेहतरीन 10 गानों के लिए चुना गया है। तो चलिए शुरू करते है आज का ये म्यूज़िकल सफर इन गीतों के साथ।

लछिमा लछिमा लछिमा छिमा

यूट्यूब ने सबसे पहले नंबर पर जिस गीत को रखा है वह लछिमा लछिमा लछिमा छिमा है। ‘हाए खखड़ी झीले मा’ फेम माया उपाध्याय का एक नया और बहुत ही खूबसूरत गीत जो कि दर्शकों के व्यूज के आधार पर यू ट्यूब पर आजकल बहुत ट्रेंडिंग हैं। गाने में माया उपाध्याय का साथ निभाया है अनिल रावत ने। इस गीत में संगीत अनिल रावत ने ही दिया है और गाने की मिक्सिंग मास्टरिंग रूपजित दास प्लेहेड स्टूडियो मुंबई ने की है। नैन नाथ रावल ने इस गीत में बहुत कमाल के शब्दों का प्रयोग किया है। इस गीत को दोनों गायकों पर ही शूट किया गया है। कोरस के साथ साथ गिटार, ढोलक, कीबोर्ड लाइव लाइट और साउन्ड के साथ गाने का विडिओ बनाया गया है। गाने को हल्द्वानी में रिकॉर्ड किया गया जबकि संगीत मुंबई में तैयार किया है।

यह गीत निम्न लिंक पर जाकर सुना जा सकता है:
https://youtu.be/YEhiEZFPEEQ

झूमैलो

पहाड़ की संस्कृति और रीति रिवाज बहुत खूबसूरत है और साथ ही यहाँ की वेशभूषा मन मोह लेती है। देवों की भूमि कही जाने वाली उत्तराखंड की भूमि जितनी पवित्र है उतने ही सुंदर तरीके से यहाँ गीतों में इनका वर्णन किया जाता है। यही कोशिश रुहान भारद्वाज और करिश्मा शाह ने भी की है। झूमेलों गीत में अपनी आवाज़ के साथ साथ पारंपरिक वेशभूषा में इन दोनों ने इस गीत को शूट किया है। गाने में संगीत रुहान ने स्वयं दिया है और गाने को मिक्स गुंजन डँगवाल ने किया है। इस गीत को रुहान और करिश्मा के ऊपर ही फिल्माया गया है। गाने के बोल ओ पी भारद्वाज ने लिखे हैं और गाना डब के. आर. स्टूडियो देहरादून में हुआ है। विडिओ निर्देशन अबु रावत ने किया है और गाने में रिदम सुभाष पांडे की है। मार्च के टॉप 10 में इस गीत ने अब तक अपना स्थान नंबर 2 पर कायम रखा है।


जय भोले

हेमा नेगी करासी के यूट्यूब चैनल से विक्रम कपरवान और कुलदीप कपरवान का भजन जय भोले मार्च के शुरुवात में रिलीज हुआ था और तब से ही यह भजन दर्शकों की पसंद पर लगातार खरा उतरा है। नरेंद्र सिंह नेगी के शब्दों की अगर बात करे तों शब्दों की माला एकदम शुद्ध शब्दों से पिरोई गई है। इस गीत में संगीत वी. कैश ने दिया है। अंकुश सकलानी ने इस भजन को कोरियोग्राफ किया है। आजकल एक चीज बहुत कमाल की हुई है कि भजनों का चयन भी इस प्रकार होने लगा कि आम दर्शक भी उसमें झूम सकें। यही इस भजन में भी हुआ है। हालांकि विडिओ और बेहतर हो सकता था मगर यूट्यूब की रेटिंग के अनुसार ये भजन नंबर 3 पर अपनी धाक जमाए बैठा है।

बुराँस

गीतों के काउन डाउन में नबर 4 पर है गीत ‘बुरांस’ जिसे राशि सैन ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है। गाने में राशि खुद ही कोरस के साथ अभिनय करती नजर आई हैं। हिमांशु रावत और आशुतोष मेहरा की जोड़ी नें इस गीत में संगीत दिया है। गाने का डायरेक्शन और स्कीनप्ले दोनों मयंक रावत ने तैयार किया है। हिमांशु रावत के शब्दों को मिक्स मास्टर अरुण तोपाल ने किया है। गाने को बहुत सादगी से बनाया गया है और उतनी सादगी से इसे शूट भी किया है।

शिव की बरात

बर्फ़ की सफेद चादर से ढका हिमालय पर्वत और उस पर्वत के आसपास गूँजती एक ठेठ फोक आवाज़। शिव की महिमा का गुणगान करती ये आवाज है दर्शन फरस्वान की जो अपने फोक भजन और गीतों के लिए जाना जाता है। यूट्यूब पर नंबर 5 पर अपना स्थान कायम करते हुए शिव की बारात को लिखा और गाया दर्शन फरस्वान ने है। इसका संगीत गुंजन डँगवाल ने दिया है जो कि लाजमी है क्योंकि आजकल हर फोक गीत का संगीत गुंजन के स्टूडियो से ही निकलता है। रिदम महेश चंद की है और गाने का विडिओ निर्देशन सोहन चौहान ने किया है। गाने में हुड़का रंजीत सिंह ने बजाया है जबकि ओम थापियाल ने इसमें गिटार की धुन तैयार की है। इस गीत में भरकी गाँव का विशेष योगदान है। विडिओ की खूबसूरती में चार चाँद अगर किसी ने लगाए हैं तो वो इस गाँव के लोग हैं।

सौंण मैना

आशीष चमोली अपने रोमैन्टिक गीतों के लिए जाने जाते हैं। अगर मैं बात करूँ इनके विडिओ की तो मुझे ऑडियो से ज्यादा पसंद हमेशा इनके विडिओ लगे हैं। एक और खासियत इनके गीतों की ये हैं कि अपने हर गीत में अभिनय आशीष खुद ही करते हैं। इस गीत में हर बार की तरह संगीत यमनजीत मंगोली ने दिया है। नवीन भट्ट ने इस गीत को लिखा है और आशीष चमोली के साथ आस्था सिंह ने इसे गाया है। अपनी रूहानी आवाज़ से सबका दिल जीतने वाले आशीष चमोली के इस गीत को जनता ने नंबर 6 पर रखा है।

ब्वारी फेसबुक वाली

नंबर 7 पर है गीत ब्वारी फेसबुक वाली। डीजे गानों की होड़ में इस गाने ने भी पूरी कोशिश की है कि इसे डीजे गीत बनाया जाय पर शब्दों का सही चयन आजकल के जमाने के हिसाब से किया है जो डीजे कम बहु को ताने ज्यादा लग रहा है। हाँ, गाने में मस्ती की कोई कमी नहीं है। दीवान सिंह पँवार के संगीत में अनिल कैनतुरा ने गाया भी अच्छा है पर गाने का स्टाईल थोड़ा गजेन्द्र राणा जैसा है। डायरेक्टर उदय रावत ने भी इस लिपसिंग सॉन्ग को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की है पर केवल स्टूडियो में ही इसे शूट किया है। कुल मिलाकर सॉन्ग को तब भी दर्शकों का अच्छा खास प्यार मिला है।

लाल सूट वाली

बाडुली फिल्म प्रोडक्शन का गीत ‘लाल सूट’ वाली यूट्यूब के अनुसार नंबर 8 पर है। 20 मार्च 2021 को रिलीज हुए इस गीत को गाया है मोहन बिष्ट और मीना राणा ने। आकाश नेगी उर्फ बँटी और अंकिता नौटियाल के अभिनय से सजा ये एक विडिओ गीत है… जिसमें लड़की की खूबसूरती का वर्णन किया है। दीवान सिंह पँवार के संगीत पर रिदम सुभाष पांडे ने दिया है। अजय भारती जो की इस फिल्म के कोरियोग्राफर हैं उन्होंने पूरी कोशिश की है कि इस गीत को बेहतर करने की और काफी हद तक वो कामयाब भी हुए हैं तभी इतने गीतों की होड़ में ये गीत टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हुए हैं।

शिव शंकर

शिव शंकर’ – पद्म श्री प्रीतम भरतवाण की नयी प्रस्तुति है जिसे वाय. सीरीज से रिलीज किया है। शिवरात्री से एक दिन पहले इस गीत को आउट किया था। ये एक भक्ति के सुरों में पिरोया गया जागर है जिसे लिखा और गाया प्रीतम भरतवाण ने ही है। इस भजन में प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ महेश कुड़ियाल ने भी अभिनय किया है वो इसलिए क्योंकि शिव की महिमा को दिखाने के लिए इसे एक स्टोरी बेस भजन किया गया था। गाने का विडिओ निर्देशन युद्धवीर नेगी ने किया है और शूट भी इसे यूवी ने ही किया है। दर्शकों ने इस भजन को भरपूर प्यार देकर इसे नंबर 9 पर रखा है।

तेरी मेरी माया

चलचित्र सेंट्रल के टॉप 10 गीतों की शृंखला में आज का दसवाँ और आखिरी गीत है तेरी मेरी माया। बीना बोहरा के ऑफिसियल चैनल से गीत तेरी मेरी माया रिलीज हुआ है। इस गीत में अभिनय यूवी नेगी और दिव्या नेगी ने किया है। गाने को इंडियन आईडल फेम पवंदीप राजन और बीना बोहरा ने गाया है। विडिओ प्रोडक्शन यूवी नेगी का है जबकि औडियो म्यूजिक पवंदीप राजन ने ही दिया है। गाने की सिनेमेटोग्राफी अर्शद खान ने की है और ड्रोन कैमरा आकाश अक्की ने किया है। अगर विडिओ के लिहाज से देखा जाए तो गाना काफी खूबसूरत है। मगर इसे एक स्टोरी टेलिंग सॉन्ग बनाया जा सकता था।

तो यह थे मार्च में रिलीज़ हुए वह गाने जिन्होंने सबसे ज्यादा व्यूज लाकर दर्शकों का प्यार पाया है। आपको मार्च में रिलीज़ हुए कौन से गढ़वाली गीत पसंद आयें हैं? हमें जरूर बताइयेगा।

About सुजाता देवराड़ी

सुजाता देवराड़ी मूलतः उत्तराखंड के चमोली जिला से हैं। सुजाता स्वतंत्र लेखन करती हैं। गढ़वाली, हिन्दी गीतों के बोल उन्होंने लिखे हैं। वह गायिका भी हैं और अब तक गढ़वाली, हिन्दी, जौनसारी भाषाओँ में उन्होंने गीतों को गाया है। सुजाता गुठलियाँ नाम से अपना एक ब्लॉग भी चलाती हैं।

View all posts by सुजाता देवराड़ी →

Leave a Reply