गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी 10 साल पुरानी फोटो

बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, उनकी ये फोटो 10 साल पुरानी है। इस दौरान वो अपने गीतों को लॉन्च करने के लिए ऑडियंस और म्यूजिक लेबल की तलाश कर रहे थे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa) on

उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए टी सीरीज और भूषण कुमार को धन्यवाद देते हुए लिखा है।

“आज मैं जो कुछ भी हूँ आप लोगों के प्यार और सहयोग के वजह से हूँ। मेरे संगीत,मेरी मेहनत पर भरोसा करने के लिये और उसे दर्शकों तक पहुँचाने के लिए मैं आपका शुक्रगुजार हूँ।”

उन्होंने अपने फैंस को यह संदेश भी दिया है:

“हम जो चाहे वो पा सकते हैं और अपने ख्वाबों को पूरा करते हुए ज़िन्दगी के इस खूबसूरत सफर में आगे बढ़ सकते हैं।”

गुरु रंधावा ने आज अपने गीतों से ना केवल पंजाबी इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई है, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी उनकी आवाज़ का जादू सर चढ़कर बोलता है । उनके गीतों के बिना हर पार्टी अधूरी सी लगती है।

इसी साल 22 फरवरी को उनका एक पंजाबी सॉन्ग “ गोरा गोरा रंग नी तेरा काले-काले बाल तेरे” रिलीज हुआ था। जिसे इन्होंने ही लिखा था। इसका संगीत डीजे ब्लैकाउट ने दिया था। वेंकट्स म्यूजिक से रिलीज हुए इस सॉन्ग को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया।

About सुजाता देवराड़ी

सुजाता देवराड़ी मूलतः उत्तराखंड के चमोली जिला से हैं। सुजाता स्वतंत्र लेखन करती हैं। गढ़वाली, हिन्दी गीतों के बोल उन्होंने लिखे हैं। वह गायिका भी हैं और अब तक गढ़वाली, हिन्दी, जौनसारी भाषाओँ में उन्होंने गीतों को गाया है। सुजाता गुठलियाँ नाम से अपना एक ब्लॉग भी चलाती हैं।

View all posts by सुजाता देवराड़ी →

Leave a Reply