सूर्यवंशी और वीर जैसी सफल फिल्मों के निर्माता विजय गलानी का हुआ निधन, लंदन में चल रहा था इलाज

बॉलीलवुड को एक बड़ा झटका लगा है। बीते बुद्धवार की रात लंदन में कैंसर से जंग लड़ रहे फिल्म निर्माता विजय गलानी का निधन हो गया। पिछले कुछ महीनों से वह लंदन के ही अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। विजय गलानी के निधन से प्रोड्यूसर रमेश तौरानी बहुत दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर विजय की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद, मेरे प्यारे दोस्त विजय गलानी अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिवार और दोस्तों को सांत्वना। ओम शांति।’

आपको बताते चलें कि विजय गिलानी ने सलमान खान, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और गोविंदा जैसे सुपरस्टार के साथ करीब आधा दर्जन फिल्में बनाईं। विजय गिलानी को बहुत ही सफल निर्माता माना जाता था। एक निर्माता के तौर पर विजय की फिल्मोग्राफी में 1992 में आई सूर्यवंशी, 1998 में आई ‘अचानक’ शामिल है। इसके अलावा साल 2001 में आई फिल्म ‘अजनबी’ के भी ये प्रोड्यूसर थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर खान और बिपाशा बसु ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय गलानी करीब तीन महीने पूर्व अपने परिवार के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए लंदन गए थे। कुछ महीने पहले ही उन्हें खुद के कैंसर से ग्रसित होने की जानकारी मिली थी। विजय के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का लहर है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

About सुजाता देवराड़ी

सुजाता देवराड़ी मूलतः उत्तराखंड के चमोली जिला से हैं। सुजाता स्वतंत्र लेखन करती हैं। गढ़वाली, हिन्दी गीतों के बोल उन्होंने लिखे हैं। वह गायिका भी हैं और अब तक गढ़वाली, हिन्दी, जौनसारी भाषाओँ में उन्होंने गीतों को गाया है। सुजाता गुठलियाँ नाम से अपना एक ब्लॉग भी चलाती हैं।

View all posts by सुजाता देवराड़ी →

Leave a Reply